![]() |
Aoling Festiaval Nagaland |
एओलिंग फेस्टिवल
पहले खतरनाक माने जाने वाले आदिवासी अब शांतिपूवर्क रहते हैं और खेती में अपना समय व्यतीत करते हैं। यह वसंत की शुरुआत बताने वाला त्यौहार है।
कब: 1 अप्रैल से
कहां: नार्थ ईस्ट में नागालैंड
ट्यूलिप फेस्टिवल
![]() |
tulip festival |
वसंत
ऋतु फूलों ले लिए जाना जाता है। इसी मौसम में खूबसूरत फूल ट्यूलिप खिलता
है। श्रीनगर में होने वाले ट्यूलिप फेस्टिवल में आप इसका आनंद उठा सकते
हैं। यहां एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। करोड़ों की संख्या में
खिलते हुए ट्यूलिप आपका मन मोह लेंगे। इस फेस्टिवल में सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का आनंद ही निराला है। कश्मीरी लोक संस्कृति और कश्मीरी स्वाद
का आनंद उठाएं।
कब: 1-15 अप्रैल
कहां: इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर, कश्मीर।
राम नवमी
![]() |
ram navami |
विष्णु भगवान के अवतार भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाने वाला राम नवमी उत्सव पुरे भारत में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। लेकिन उनके जन्म स्थान कहे जाने वाले अयोध्या में इसकी छटी ही निराली है।
कब: 5 अप्रैल
कहां: अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भद्राचलम, अरुणाचल प्रदेश, रामेश्वरम, तमिलनाडु
मोपिन उत्सव
![]() |
Mopin-Festival |
यह खेती और फसलों का उत्सव है, जिसे गालों जनजातियां मनाती है। कथित बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए मोपिन देवी की पूजा होती है। यहां लोक नृत्य देखिए, जिसे पोपीर कहा जाता है, जिसमें युवा महिलाएं नाचती हैं। खास आकर्षण चावल की शराब है, जिन्हें महिलाएं, अपने हाथों से तैयार करती है।
कब: 5-6 अप्रैल 2017
कहां: ईस्ट और वेस्ट सियांग, अरुणाचल प्रदेश
पेनकुनी फेस्टिवल
दस दिनों का यह उत्सव ट्रावनकोर ( दक्षिणी केरल का पुराना राज्य ) राज परिवार द्वारा मनाया जाता है। यहां फाइबर ग्लास से बने पांडवों की मूर्तियां देख सकते हैं, जिन्हें वर्षा की देवी के मंदिर के प्रवेश द्वारा पर उन्हें खुश करने के लिए लगाया गया है। उत्सव के अंतिम दिन राज परिवार का पुरुष सदस्य मूर्तियों को जल में विसर्जित करता है।
कब: 10 अप्रैल, 2017
कहां: श्री पदमनाभा स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम, केरल
बैसाखी
![]() |
Baisakhi-Festival |
यह फसलों की प्रसन्नता का पंजाबी नए वर्ष का और खालसा पंथ की स्थापना का पर्व माना जाता है। इस पर्व में भांगड़ा डांस, पंजाबी फोक म्यूजिक का आनंद उठाइएं। पंजाबी खाने का लुत्फ़ लीजिए। अमृतसर के गोल्डन टेंपल में खास आयोजन होते हैं।
कब: 13 अप्रैल
कहां: पुरे पंजाब राज्य में। खास तौर पर अमृतसर में।
रोंगाली बिहू
![]() |
bihu |
उत्तर पूर्व में असम का मुख्य पर्व है बिहू। खेती को समर्पित वैसे तो साल में तीन बार होता है, लेकिन खास फेस्टिवल रोंगाली बिहू होता है, जो अप्रैल में होता है। यह तीन दिनों का उत्सव होता है।
कब: अप्रैल 14 से
कहां: असम