![]() |
Gulmarg kashmir |
देश के कई हिस्सों में दिसम्बर-जनवरी के महीनों में जमकर बर्फबारी होती है। अगर आप नये साल में बर्फबारी कण आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन शहरों की ट्रिप प्लान क्र सकते है…
गुलमर्ग: बर्फबारी का आनंद लेना हो तो कश्मीर में स्थित गुलमर्ग बेहद खूबसूरत जगह है। सर्दियों के मौसम में यहां अच्छी बर्फबारी होती है। इस दौरान यहां स्कीइंग प्रेमियों की अच्छी भीड़ देखी जा सकती है।
औली:
![]() |
auli-utrakhand |
बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने उत्तराखंड के औली भी जा सकते हैं। यह सी-लेवल से करीब 2500 से 3500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। स्कीइंग का मजा लेना है, तो दिसम्बर से मार्च के बीच यहां आ सकते हैं।
पहलगाम:
![]() |
pahalgam |
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम सर्दियों में सैलानियों से गुलजार हो उठता है। इस दौरान यहां खूब बर्फबारी होती है। यहां खास तरह के कॉटेज भी बने हैं, जहां रहकर बर्फबारी को करीब से महसूस करने का मौका मिलता है। स्कीइंग और ट्रैकिंग पसंद लोगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है।
कुफरी:
![]() |
kufri |
हिमाचल प्रदेश स्थित कुफरी वह स्थान हैं, जो सर्दियों में पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है। घरों से लेकर सड़के, देवदार और पाइन के वृक्ष, सभी बर्फ के चादर चपेट लेते है। यह पूरा नजारा ही बेहद अद्भुत होता है। इस दौरान पर्यटक बर्फ के स्टेचू बनाने की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी छुट्टियों को यादगार बनाते हैं। इस जगह की खोज 1819 में ब्रिटिश शासकों ने की थी।