![]() |
Grand Canyon Arizona |
एक सुबह शांत किसी किनारे पर बैठकर, सूरज की किरणें धीरे-धीरे सागर के दामन से झांक रही हों, लहरें गुनगुना रही हों, रेशमी हवाएं तन-मन को छूकर जा रही हों, सुबह-सवेरे का ऐसा दृश्य, आँखों को ही नहीं, बल्कि मन को भी शांत करता है। तो क्यों न दुनिया के कुछ बेहतरीन सनराइजिंग स्पॉट्स का प्लान बनाया जाए, जहां दूर-दूर कट पसरे सन्नाटे के बीच प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को निहारने का मौका मिलता है। आइए जानते है, कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जहां कुदरत के करीब जाकर नई ताजगी महसूस करेगें…
ग्रैंड कैनियन: सुनहरे सूर्य का दर्शन
अमेरिका के एरिजोना राज्य में स्थित है ग्रैंड कैनियन घाटी। यहां पहुंच कर सूरज की लालिमा को देखना अपने आपमें एक अनूठा एहसास होता है। हल्के सुनहरें और नारंगी रंग की नन्ही-नन्ही किरणें आसमान में जब धीरे-धीरे आकार लेती है, तो उनकी चमक को अपनी आखों में सहेजना एक न भूलने वाला एहसास होगा। यहां सूर्योंदय को देखना किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए एक सुखद एहसास होता है। यहां से कई और लोकप्रिय जगहों का नजर भी देखा जा सकता है, जैसे-मारीकोपा, होपी, माथर और साउथ रिम। यह घाटी सनराइजिंग स्पॉट के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
स्टोनहेंज: सूर्योंदय है खास
![]() |
Stonehenge-England |
इंग्लैंड के सेलिबसरी स्थित स्टोनहेंज प्रागेतिहासिक स्मारक स्थल है। यहां के शिलावर्त एक छोटे से टीले पर पत्थरों से मिलकर बना है। 7 मीटर लंबा और 23 फ़ीट से भी ऊंची शिलाओं का एक चक्र बनाया गया है। इस जगह को सूर्योंदय के मनोहारी दृश्य के लिए जाना जाता है। जहां पत्थरों के बीच से टकराकर सूरज की किरणें चमचमाती रोशनी बिखरेती हैं, जिसे देखना एक अलग अनुभव होगा। सूरज की किरणों की यही अटखेलियां देखने के लिए यहां हजारों पर्यटक आते हैं। इसे यूनस्को के विरासत स्थलों की सूची में भी रखा गया है। इसके अलावा, इसकी पहचान एक धार्मिक स्थल के रूप में भी है, क्योंकि यहां आने वाले लोग सूर्य की पूजा भी करते हैं।
फिजी: फिजा है निराली
![]() |
FIJI |
‘फिजी’ की फिजा ही निराली है। यह देश कुछ उन चुनिंदा जगहों में से एक है, जहां सबसे पहले सूर्योंदय होता है। यहां सूरज को उगते देखना अपने-आप में एक खास अनुभव होता है। दक्षिण प्रशांत महासागर में बसे देश फिजी की एक खास पहचान है। यह छोटे-मोटे 322 द्वीपों से मिलकर बना है, जो न्यूजीलैंड के नार्थ आइलैंड से करीब 2000 किमी. उतर-पूर्व में स्थित है। दुनिया के सॉफ्ट कोरल कैपिटल कहा जाने वाला फिजी प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ रोमांचक अनुभव के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि यहां नैसर्गिक खजाना तो है ही। इसके अलावा, यह देश स्कूबा डाइविंग के लिए भी बहुत लोकप्रिय है।
स्वालबार्ड नॉर्वे: लैंड ऑफ़ द मिडनाइट सन
![]() |
svalbard norway |
स्वालबार्ड नॉर्वे आकर्टिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है, जो नॉर्वे के उतर में है। यहां अप्रैल से अगस्त के बीच सूर्य डूबता नहीं है, इसलिए इसको लैंड ऑफ़ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है। 24 घण्टे सूर्य के आकाश में रहने की इस जादुई घटना को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। इस देश में लगभग 75 दिनों के लिए सूरज 20 घण्टे रोज आसमान में दिखता है। इसी दौरान ग्लेशियर और पहाड़ों पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी देखकर लगता है, मनो कोई कला उकेरी गई हो। प्रकृति की इस नायब कारीगरी को देखना अपने आप में अनूठा एहसास होगा।
किलिमंजारो: नेचर के साथ एडवेंचर
![]() |
Kilimanjaro-Tanzania |
तंजानिया के किलिमंजारो पहाड़ प्रकृति और एडवेंचर पंसद लोगों के लिए बेहतरीन स्पॉट है। जहां एडवेंचर के शौकीन इसकी चोटी पर पहुंच क्र अपनी इस शौक को पूरा क्र सकते हैं। यहां पहुंच क्र सूर्योंदय का खूबसूरत नजर आपके सामने होता है। दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट किलिमंजारो ऊंचा पहाड़ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 5895 मीटर फ़ीट है।
सीम रीप: भक्ति संग प्रकृति
![]() |
Siem Reap cambodia |
कंबोडिया के प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर से करीब 5 किलोमीटर की दुरी पर सीम रीप एक ऐसी जगह है, जो उगते हुए सूर्य को देखने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां सूर्योंदय के दृश्य अनूठा एहसास करता है।