यहां है रोमांच और मस्ती

121366 worlds of wonder amusement park water park delhi noidadf
World of Wonder delhi (noida)

समर वैकेशन की शुरआत हो चुकी है। बच्चों के साथ वीकेंड पर कुछ धमाल मचाने की सोच रहे है, तो ये भारत के कुछ बेहतरीन थीम बेस्ड पार्क हैं, जहां बच्चों के साथ खूब फन कर सकते हैं।

रामोजी फिल्म सिटी
रामोजी फिल्म सिटी की दुनिया अद्भुत है। फिल्म सिटी में प्रवेश करते ही लगेगा कि आप फैंटेसी कि एक नई दुनिया में हैं। जहां फिल्मों के सुपरस्टार आपको बस यूं ही टहलते हुए मिल जाएंगे। हालांकि यह केवल फिल्मों कि शूटिंग्स के लिए ही विख्यात नहीं है, बल्कि थीम बेस्ड हॉलिडे के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वीकेंड पर बच्चों के साथ हैरतअंगेज और दिल को छू लेने वाले लैंडस्केप्स के साथ यहां अराउंड द वर्ल्ड इन 8 मिन्ट्स, यूरेका, टाइम मशीन , फनडुस्तान, बोरासुरा जैसे फन के तमाम साधन उपलब्ध हैं। खासकर शाम के समय तो यहां लाइटिंग का अद्भुत नजारा होता है। दीवारें-पेड़-पत्ते सभी चमक उठते हैं। आपको बता दें कि दिलवाले, बाहुबली, बाहुबली-2 जैसी बड़ी फिल्मों कि शूटिंग्स भी यहीं हुई है। फिल्म सिटी के अंदर ही गुदगुदा देने वाले हरे-भरे गार्डन्स हैं, तो कई तरह के झरने भी हैं। यहां मंदिर, मस्जिद, चर्च हैं, तो एयरपोर्ट टर्मिनल और रेलवे स्टेशन भी है। यूरेका एक खास जगह है, जहां मध्यकाल के शाही किले बनाए गए हैं। यह एक प्रकार की टाइम मशीन है जो आपको मौर्य, मुगल कल के साथ-साथ मध्ययुगीन मीणा बाजार की सैर पर ले जाती है। अराउंड द वर्ल्ड इन 8 मिनट एक अलग ही दुनिया है, जहां विश्व प्रसिद्ध शहरों का अनुभव लिया जा सकता है। फनडुस्तान में रोमांचकारी राइड्स और गेम्स का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। बोरासुरा हवा महल और डरावनी-भुतहा गुफाओं में डर के साथ ही मस्ती का अजब-गजब संगम है। बर्ड पार्क में आप दुनियाभर से लाए गए विभिन्न प्रकार के पक्षियों को भी देख सकते हैं।

कैसे पहुंचे: हैदराबाद में चारमीनार देखने और हैदराबादी बिरयानी का लुत्फ़ उठाने के बाद रामोजी फिल्म सिटी कुछ और वक्त बिताने के लिए आइडियल जगह है। यह हैदराबाद से करीब 40 किलोमीटर की दुरी पर है।

 

ddsfsdfsdfdsf

एडलैब्स इमेजिका
बच्चों के साथ वीकेंड एन्जॉय करने के लिए एडलैब्स इमेजिका बेहतरीन एम्यूजमेंट पार्क है। इसमें 25 से अधिक थीम राइड्स के अलावा, थीम रेस्टोरेंट्स भी हैं। यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खोपोली सिटी के पास स्थित है। यहां रोलर कोस्टर, फैमिली राइड, किड्स राइड और थ्रील राइड का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। फैमिली के साथ वाटर पार्क या फिर स्नो वर्ल्ड का आनंद भी उठा सकते हैं।
कैसे पहुचें: सेंट्रल मुंबई से करीब 80 किमी. और पुणे से करीब 90 किमी. की दुरी पर स्थित हैं

 
वंडरेला एम्यूजमेंट पार्क
जिन्हे राइड पसंद है, उनके लिए वंडरेला एक परफेक्ट जगह है। बेंगलुरु स्थित इस पार्क में आने के बाद एक मैजिकल एक्सपीरियंस होगा, जिसे कभी भुला नहीं पाएंगे। वंडरेला में तकरीबन 61 थ्रील पैक्ड राइड्स हैं, जो हर ग्रुप के लोगों के लिए है।
कैसे पहुंचे: यह एम्यूजमेंट पार्क, मैसूर रोड पर बेंगलुरु से करीब 28 किलोमीटर की दुरी पर है। बेंगलुरु से बस या फिर कैब से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

adlabs



 
और भी है ठिकाने
आप इन तीन जगहों के अलावा, वॉटर किंगडम (मुंबई), एक्युटिका (कोलकाता), किडजानिया (मुंबई) वंडरेला एम्यूजमेंट पार्क (कोच्चि) वर्ल्ड ऑफ़ वंडर (नॉएडा), ओयस्टर्स (गुड़गांव), क्वींसलैंड, चेन्नई आदि की सैर भी कर सकते हैं।

Adventure travel, photography are my passions. Let me inspire you to travel more with crazy stories, photography, and useful tips from my travel adventures.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top